दिल्लीराज्य

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर से हिट एंड रन, CCTV से जांच शुरू

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को एक महिला बाइकर सिया को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गईं, जबकि टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के दौरान सिया बाइक से सड़क पर गिर गईं और उनकी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

सिया के मुताबिक, वह अपने बाइकिंग समूह के साथ गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थीं। उनका आरोप है कि राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार में सवार लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि कार सवारों का व्यवहार आक्रामक था और वे बार-बार उनकी बाइक के बेहद करीब आने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना रुके मौके से निकल गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button