Google Analytics
मध्य प्रदेशराज्य

जल धरोहरों को सहेजना एवं संवारना हम सभी का दायित्व : डॉ. यादव

जल धरोहरों को सहेजना एवं संवारना हम सभी का दायित्व : डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबध्ता व्यक्त करते हुये कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के रूप में 5 जून से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाजना मठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्व्स्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ. यादव द्वारा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी।

जल के बिना जीवन शून्य है – मंत्री राकेश सिंह

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा जल के बिना जीवन शून्य है और जो वैश्विक संकट हमारे सामने जल संकट के रूप में है और इस भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री जी ने तय किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हर जिले में जाकर जल देने वाली ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य सरकार करेगी और इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी संग्राम सागर तालाब में स्वच्छता अभियान के लिए आए है।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा रानी दुर्गावती कालीन यह ऐतिहासिक संग्राम सागर तालाब की स्थिति वर्षो पहले हम सभी ने देखी है और उस समय मैने आप सभी के सहयोग से इसकी सफाई अभियान का कार्य किया और उसके बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य किया गया और आज इसका सुंदर स्वरूप आपके सामने है।

श्री सिंह ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज गढ़ा क्षेत्र की बावड़ी को देखा और उसके कायाकल्प के बाद उस बावड़ी के जल से आचमन किया। यह इस बात को साबित करता है कि बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य सफल हुआ है और आप सभी का सहयोग रहा तो हम एक दो तालाब नहीं और एक दो बावड़ी नहीं बल्कि ऐसी अनेकों जल संरचनाओं को संरक्षित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यह अभियान पूरे प्रदेश में रंग लायेगा और मध्यप्रदेश जल की दृष्टि से सक्षम और समृद्ध होगा। जनसभा के समापन पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सभी आमंत्रितों का आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button