
बिलासपुर। ग्राम चकराभॉठा थाना रतनपुर निवासी समन सिंह पैकरा द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19/06/2026 को रोज की भॉति अपनी पालतु 4 नग बकरा व 15 नग बकरी को जंगल से चराकर वापस लाने के बाद में घर के बकरी कोठा में बंद कर रात्रि में खाना खाकर प्रार्थी परिवार के साथ सो गया था। 20/06/2026 को सुबह उठकर देखा तो बकरी कोठा के इंट का दिवाल तोड़कर 04 नग बकरा व 15 नग बकरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान सायबर सेल बिलासपुर व रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर संदेहियों के द्वारा बताया कि ये आसपास के गाँव में अपने स्कार्पियो वाहन में जाकर खेत समतलीकरण का काम मॉगते थे तथा आसपास बकरा-बकरी दिखने पर रेकी कर बकरियों की चोरी का अंजाम देते थे बताये, आरोपियों के द्वारा चकराभाठा से 19 नग बकरा-बकरी चोरी करना व 1,75,000 रूपये में बेचना तथा 25,000 रूपये खर्च करना बताने से आरोपियों के कब्जे 1,50,000 रूपये और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. बबलू पिता स्व. बदन खान उम्र 57 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,
2. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर म.प्र.,
3. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र 41 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
4. हबीम खान पिता दरबार खान उम्र 35 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
5. शाहरूख खान पिता मशीन खान उम्र 22 साल निवासी उमरिया थाना गोरा बाजार जिला जबलपुर,
6. मोहम्मद अछछन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 साल निवासी रजकपुर वार्ड क्र. 40 थाना रजकपुर जिला अमरोहा उ.प्र., सभी हाल मुकाम कर्रा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।


