अफगानिस्तान पर फिर हमला, पाक ने पोस्ट आर्टिलरी से बनाया निशाना

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मंगलवार (24 फरवरी 2026) शाम 6:43 बजे (भारतीय समयानुसार) उरघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की एक पोस्ट को आर्टिलरी से निशाना बनाया। इसके बाद उरघा बॉर्डर, जका खेल, वरघा, शाहकोट और लंदी कोटल इलाकों में दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरू हो गईं।
सूत्रों के अनुसार, सीमा पर कई घंटों तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। स्थानीय प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
इससे पहले रविवार सुबह पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। काबुल ने आरोप लगाया कि इस ऑपरेशन में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे नागरिकों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि कार्रवाई आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई।


