छत्तीसगढ़राज्य

मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में चढ़ा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद अब दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इस दौरान किसी भी स्थान पर उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश थमने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

राजनांदगांव में प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ा है, जबकि आने वाले दिनों में भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button