
बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) पंकज पटेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सूने मकानों और उठाईगिरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना सरकंडा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 नग महंगे स्मार्टफोन, कीमती घड़ियां और नकदी बरामद की है।
मामलों का संक्षिप्त विवरण:
1. प्रथम मामला (श्याओमी व सैमसंग मोबाइल चोरी – अपराध क्रमांक 949/2025): प्रार्थी तारकेश्वर साहू (निवासी जोरापारा, सरकंडा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20.06.2026 की दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर उनके कमरे में घुसकर श्याओमी (Mi) और सैमसंग कंपनी का मोबाइल, 02 नग हाथ घड़ी और नगदी रकम (कुल जुमला कीमती ₹40,400/-) चोरी कर ले गया है। सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर नूतन चौक के पास घेराबंदी की। वहां चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी निखिल सोनी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी के 02 नग मोबाइल, 02 नग हाथ घड़ी और नकदी रकम जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।
2. द्वितीय मामला (सिलसिलेवार 09 मोबाइल चोरियों का खुलासा – अपराध क्रमांक 952/2026): प्रार्थी रामनारायण मिंज (निवासी अशोक नगर, सरकंडा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 02.06.2026 की रात उनके घर से पोको (Poco) और मोटोरोला (Motorola) कंपनी के कीमती स्मार्टफोन चोरी हो गए थे। सरकंडा पुलिस ने संदेही महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने मेमोरेंडम कथन में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह गांजा पीने और महंगे मोबाइल रखने का शौकीन है। उसने अशोक नगर, खमतराई, स्वर्णिमा कॉलोनी और बगदई मंदिर के पास सूने मकानों व लेबर मिस्त्री के कमरों से सिलसिलेवार ढंग से कुल **09 नग कीमती स्मार्टफोन** (Vivo, Poco, Motorola, Oppo, Realme, Infinix – कुल कीमती ₹52,499/-) चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शत-प्रतिशत माल बरामद कर जप्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों एवं जब्ती का विवरण:
निखिल सोनी पिता स्व. अशोक सोनी (उम्र 24 वर्ष), निवासी: मुक्तिधाम, रामदुलारे स्कूल के पास, सरकंडा, बिलासपुर | अप. क्र. 949/2026 धारा 331(4), 305(A) BNS |
जप्त मशरूका- 02 नग स्मार्टफोन (Mi व Samsung), 02 नग हाथ घड़ी, नगदी रकम |
महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता श्याम मानिकपुरी (उम्र 22 वर्ष), निवासी: तिफरा यदुनंदन नगर, महामाया तालाब के पास, सिरगिट्टी, बिलासपुर | अप. क्र. 952/2026*धारा 331(4), 305 BNS
जप्त मशरूका-•09 नग महंगे स्मार्टफोन (Vivo, Poco, Moto, Oppo, Realme, Infinix) कुल कीमती ₹52,499 |


