इस एक्ट्रेस के पति स्टोर में आए नजर, सोशल मीडिया पर जीता दिल

हाल ही में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा मुंबई के स्टोर में नजर आए। वह जब इस स्टोर से बाहर निकले तो पैपराजी दोनों की तस्वीर खिंचने लगे। सोनम अपनी कार की तरफ आगे बढ़ गईं। वहीं आनंद को एक गरीब महिला ने रोका और अपनी परेशानी बताई। आनंद ने ठहरकर उसकी बात सुनी।
महिला ने बताया वह अपना काम करना चाहती
उस गरीब महिला ने आनंद को कहा कि वह अपने गांव में जाकर वड़ा पाव का काम करना चाहती है। उसकी आंखों में यह कहते हुए आंसू आ रहे थे। आनंद भी उस महिला की बात को ध्यान से सुन रहे थे। आनंद का जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ तो लोगों ने उनके व्यवहार की तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना था कि आनंद बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आनंद बहुत प्यारे इंसान हैं।
ज्यादा समय लंदन में गुजारते हैं
सोनम कपूर और आनंद मुंबई से ज्यादा समय लंदन में गुजारते हैं। वहां उनका एक आलीशान घर है। साथ ही बिजनेस से जुड़े कामों के कारण भी दोनों वहां व्यस्त रहते हैं। सोशल मीडिया पर ही सोनम और आनंद अपने लंदन में गुजारे समय की तस्वीरें साझा करते हैं। कई बार वह अपने बेटे के साथ गुजार गए पल भी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के तौर पर डालते हैं।
पिछले दिनों खरीदी मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी
कुछ महीनों पहले सोनम और आनंद ने एक नई प्रॉपर्टी मुंबई में ली। इसकी कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि उनकी नई प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 4 हजार 18 करोड़ रुपए है। यह प्रॉपर्टी असल में एक स्टोर है, जिसका नाम रिदम है। सोनम कपूर ने जो नई प्रॉपर्टी मुंबई में खरीदी है, उसके पुराने मालिक नीरव मोदी थे। बैंक से अधिक कर्ज लेने के कारण नीरव के हाथ से यह प्रॉपर्टी चली गई। उनकी यह प्रॉपर्टी सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद ने खरीद ली है। इस प्रॉपर्टी को पाकर दोनों काफी खुश भी हैं।