Bollywood

महाशिवरात्रि के दिन लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का टीज़र, मेकर्स ने की घोषणा

मुंबई। 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल नागबंधम हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही है। मेकर्स लगातार दमदार पोस्टर्स और कैरेक्टर रिवील्स के ज़रिए माहौल बना रहे हैं। मेल लीड का कैरेक्टर पोस्टर सामने आने के बाद अब फोकस फीमेल लीड नभा नतेश पर गया है, जिनका पार्वती के रूप में पहला लुक सामने आते ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का टाइटल नागबंधम, जिसके साथ टैगलाइन है ‘द सेक्रेट ट्रेजर’, कहानी में छिपे रहस्य, पौराणिक पहलू और अनदेखे सच की ओर इशारा करता है। एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब टीज़र रिलीज़ की तारीख भी अनाउंस कर दी है, जो शुभ अवसर महाशिवरात्रि के दिन होगी, और इसके साथ शेयर किया गया है एक दमदार कैप्शन जो फिल्म की दिव्य कहानी की झलक देता है:

“जब भगवान शिव जागते हैं, तो एक भूला हुआ रहस्य भी करवट लेता है
#NagabandhamTeaser 15 फरवरी को
इस महाशिवरात्रि, एक दिव्य रहस्य से उठेगा पर्दा..!!
हर हर महादेव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button