
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर संदेहियो पर निगाह रखने के दौरान दिनांक 12.05.2026 को मुखबीर सूचना पर रजक यादव का पतासाजी कर मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ किया जो दिनांक 08.05.2026 को अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर पत्थरखान केे सूने मकान से घरेलू सामान टीवी, फ्रिज, कुलर, गैंस सिलेण्डर, अन्य सामान व नगदी रकम 5000 रूपये चोरी करना बताये। आरोपी रजत यादव के कब्जे से चोरी हुये घरेलू सामान बरामद कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
नाम आरोपी – रजत यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 26 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा थाना बिल्हा
जिला बिलासपुर।


