छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर जीत के साथ आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 114/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। केलिस नधलोवु (42) और शार्ने मेयर्स (43) को छोड़कर जिम्बाब्वे का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। जवाब में भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे और एक समय टीम का स्कोर 19/4 था। यहां से दीप्ति शर्मा (49) और अपना पहला मैच खेल रही निकी प्रसाद (39) ने रिकॉर्ड साझेदारी निभाई और भारतीय टीम को जीत दिला दी।

मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। इस प्रारूप में चौके लगाने के मामले में वह अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। इस सूची में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 563 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 525 चौकों के साथ 500 से अधिक चौके लगाने वाली अन्य महिला बल्लेबाज हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। क्रांती गौड़ ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 2.80 की रही। शफाली वर्मा ने 3 ओवर में 20 रन दिए, लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। दीप्ति ने 4 ओवर में 22 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। अरुंधति रेड्डी और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली।

 

दीप्ति ने 37 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 132.43 की रही। इस खिलाड़ी ने निकी के साथ मिलकर 63 गेंदों में 82 रन की साझेदारी निभाई और यहीं से पूरा मुकाबला भारत के पक्ष में आ गया।दीप्ति ने अब तक 158 मुकाबले खेले हैं और इसकी 102 पारियों में 22.58 की औसत से 1,355 रन बनाए हैं। निकी ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button