छत्तीसगढ़राज्य

पिकनिक मनाने गए किशोर की डूबने से मौत, रातभर तलाश के बाद मिला शव

कोरबा। सुमेधा डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह गोताखोरों की टीम ने नरेश का शव पानी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी क्षेत्र के चार नाबालिग दोस्त शुक्रवार शाम सुमेधा डैम घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। मौसम सुहाना होने के कारण सभी दोस्त डैम के किनारे मस्ती कर रहे थे और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान 15 वर्षीय नरेश साहू का संतुलन बिगड़ गया और गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया।

नरेश के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया, जो रातभर जारी रहा। शनिवार सुबह नरेश का शव बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button