Google Analytics
दिल्लीराज्य

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, फ़िल्म स्टार विजय थलापती ने वो कर डाला, जो दिग्गज नेता नहीं कर पाए

तमिलनाडु लगभग छह दशक बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। फ़िल्म स्टार विजय थलापती ने वो कर डाला जो कांग्रेस और भाजपा नहीं कर सके। 1967 के बाद TVK के रूप में पहले ऐसे राजनीतिक दल का उदय हुआ जिनसे DMK और AIADMK की बुनियाद हिला दी है।अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापती मुख्यमंत्री की कुर्सी की तरफ़ निरंतर बढ़त बनाये हुए हैं।

तमिलनाडु में 1967 से ही सत्ता मुख्य रूप से द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बीच बंटी हुई है। इन दोनों पार्टियों ने द्रविड़ राजनीति के दम पर राज्य पर पिछले करीब 6 दशक से राज किया है। तमिलनाडु में चुनावी रुझानों के बीच थलापति विजय के घर पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों में उनकी पार्टी TVK करीब 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे समर्थकों में जोश बढ़ गया है। लगातार मिल रही बढ़त के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज है कि विजय राज्य की सत्ता तक पहुंच सकते हैं और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button