टेक - ऑटोतकनीकीदेश

हल्की तेजी के साथ शुरू हुई शेयर बाजार, जानें कैसा है बाजार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की तेजी के साथ हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 336 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,822 और निफ्टी 112 अंक या 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,994.35 पर था। शुरुआती कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 550 अंक या 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,876 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 181 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,964 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, सन फार्मा, टाइटन, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बीईएल, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी और एचयूएल गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी लूजर्स थे।

बाजार की तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी टॉप गेनर्स थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल लाल निशान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button