छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में खेलों को मिलेगा नया बढ़ावा, छह नए जिलों में होंगे जिला खेल अधिकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेलों के विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के छह नए जिलों में जिला खेल अधिकारी (District Sports Officer) के पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति दे दी गई है। इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों के संचालन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

जिन जिलों में जिला खेल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी उनमें मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG), सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) शामिल हैं।

नवा रायपुर और जशपुर में हो रहा तीरंदाजी अकादमी का निर्माण
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और सरकार खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर और जशपुर में करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी का निर्माण कार्य जारी है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button