महाराष्ट्रराज्य
फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा तेज रफ्तार ट्रक, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंज़र

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भयावह दुर्घटना हुई है. तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
नासिक के सिन्नर MIDC इलाके में एक ट्रक तेज गति से आ रहा था, अचानक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक डगमगाने लगा. अनियंत्रित होकर ये ट्रक सीधा फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराया. जोरदार टक्कर के बाद ट्रक संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे गिर गया. ट्रक के नीचे गिरने की जोरदार आवाज आई. आवाज इतनी तेज थी आसपास के कुत्ते-बिल्लियां वहां से डर के भाग गए. पास ही लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई.


