छत्तीसगढ़राज्य

सिया ने दिखाया मिडिल फिंगर, वायरल हुई तस्वीर

पुणे के मशहूर रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर केतन को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार उसकी मंगेतर सिया गोयल की अकड़ अब भी ढीली नहीं पड़ी है। सिया गोयल ने अब एक और ऐसा कांड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत की है। सिया गोयल ने मीडियाकर्मियों को बीच वाली उंगली दिखाई। यह एक अश्लील इशारा होता है।

दरअसल सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी आज (3 जुलाई) समाप्त हो रही है। इसी बीच, पुलिस पंचनामे के दौरान आरोपी सिया गोयल की एक ऐसी घिनौनी और चौंकाने हरकत की, जिसने इंटरनेट पर लोगों के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल को पुणे के बिबवेवाड़ी स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। पुलिस वहां घटना से जुड़े साक्ष्यों का पंचनामा करने गई थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम सिया को वापस ले जाने के लिए घर से बाहर निकली, तो जैसे ही सिया की नजर मीडिया के कैमरों पर पड़ी, उसने अपनी शर्मनाक हरकत से सबको हैरान कर दिया। उसने कैमरे की तरफ देखते हुए सरेआम अश्लील इशारा किया और अपनी बीच की उंगली दिखाई, जो कि एक अश्लील इशारा होता है। इस दौरान मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बावजूद सिया के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही कार्रवाई का कोई डर। सिया की इस हरकत का वीडियो कैमरों में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button