मनोरंजन

सलमान खान ने अभिनेता विन्दू दारा सिंह को भेजा खास तोहफा

मुंबई। अभिनेता विन्दू दारा सिंह अपने जन्मदिन का सेलिब्रेशन जोरों शोरों से कर रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर दिग्गज कलाकारों द्वारा बधाई संदेश मिल रहे हैं। अब एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान ने उन्हें एक खास तोहफा दिया, जिसे देखकर विन्दू दारा सिंह की खुशी का ठिकाना ना रहा। आइए जानते हैं क्या है वह गिफ्ट, जिसने लोगों का खींचा ध्यान।
अभिनेता विन्दू दारा सिंह अपना जन्मदिन 06 मई को मनाते हैं, लेकिन इसकी पार्टी उन्होंने एक दिन पहले शुरू कर दी है। इसमें कई स्टार कलाकार उन्हें बधाइयां देने पहुंच रहे हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। अब सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी का ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक्टर सलमान खान की तरफ से एक ब्रैसलैट गिफ्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकी, यह ब्रैसलेट बिल्कुल वैसा ही है जैसा सलमान खान पहनते हैं। इसे पहनते ही अभिनेता विन्दू दारा सिंह खुशी से झूमते दिख रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान को नहीं देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button