छत्तीसगढ़राज्य

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भक्तिभाव से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठा

रायपुर के मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 31 जुलाई को साधु संघ के पावन सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। प्रातःकाल मूलनायक भगवान आदिनाथ के समक्ष श्रीजी का अभिषेक एवं सर्व जीव हितकारिणी शांतिधारा संपन्न हुई। मुनि आगम सागर के मुखारविंद से वाचन की गई इस चमत्कारिक शांतिधारा का पुण्यार्जन संजय कुमार जैन एवं अजय कुमार जैन (छिंदवाड़ा) को प्राप्त हुआ।

वर्षायोग समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन (गुरुकृपा) एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया कि शांतिधारा के उपरांत मुनि आगम सागर एवं मुनि पुनीत सागर ने तत्त्वार्थसूत्र कक्षा के अंतर्गत ‘छह ढाला’ का स्वाध्याय (अध्ययन) कराया। इसके पश्चात उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं ने गुरुदेव की दिव्य देशना (प्रवचन) का धर्मलाभ लिया। प्रवचन के उपरांत मुनि संघ की आहारचर्या सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा भक्तिभाव के साथ संपन्न कराई गई।

जिनालय में लघु तीर्थ के निर्माण निमित्त प्रतिदिन शाम को भक्तांबर महापाठ आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 जुलाई (गुरुवार) श्रीमती आराधन नायक – संजय नायक जैन प्रियदर्शिनी नगर, 31 जुलाई शुक्रवार श्रीमती संध्या जैन – अजीत जैन (देवेंद्र नगर) को भक्तांबर पाठ का पुण्यार्जन करने का सौभाग्य मिला।

संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज एवं वर्तमान आचार्य समय सागर महाराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि आगम सागर, मुनि पुनीत सागर, ऐलक  धैर्य सागर एवं ऐलक स्वागत सागर का चातुर्मास 18 वर्षों बाद रायपुर को प्राप्त हुआ है। 2 अगस्त दोपहर 1 बजे से दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर में भव्य कलश स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button