अपराधछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। जिले में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती अनाथ है और रायपुर के अनाथ आश्रम में रहती है। इसी दौरान पीड़िता की आरोपी के साथ पहचान हुई। आरोपी पेशे से बस कंडक्टर है।

इसी दौरान आरोपित ने शादी का झांसा देकर बीते पिछली साल 14 अक्तूबर को देवभोग ले गया। वहां मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उसे वापस रायपुर आश्रम में छोड़ दिया।

इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन इस बात से अनजान थी। युवती अक्‍सर पेट दर्द की शिकायत करती थी। जब‍ युवती को जांच के लिए संगी मितान भिक्षुक केंद्र लाया गया तो पता चला कि वो गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात आश्रम के प्रबंधन को बताई। प्रबंधन ने इसकी जानकारी देवभोग थाने में की। पीड़िता से पूछताछ के आधार पर आरोपित के खिलाफ देवभोग थाने में केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button