एंटरटेनमेंट
दमदार टीजर आउट: आमिर खान की आवाज और सनी देओल के एक्शन ने दिलाई ‘गदर’ की याद

एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की मचअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का पहला टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और इसे देखने के बाद दर्शकों को सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ की याद आ गई है। खास बात यह है कि इस दमदार टीजर को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने अपनी आवाज से सजाया है, जो कहानी के बैकड्रॉप को गहराई दे रहा है। फिल्म में सनी देओल को अपने एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. फिल्म में प्रीति जिंटा भी इमोनल रोल में दिखी हैं.


