छत्तीसगढ़राज्य

कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना, बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है।

चार दिन तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 17 और 18 जुलाई को कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है, जबकि 19 और 20 जुलाई को भी अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

तापमान में आएगी गिरावट
लगातार बारिश के कारण प्रदेश में उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button