नई दिल्ली

Padmashree award 2024 : छत्तीसगढ़ से इन कलाकारों को मिलेगा अवार्ड

गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार की शाम को पद्म पुरस्कार का एलान हो गया है। उन हस्तियों के नाम बताए गए हैं, जिनको पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।(Chhattishgarh Padmashree award 2024) 23 जनवरी को ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान हुआ है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी, जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं।

 

 

छत्तीसगढ़ से 2 लोग किए जाएंगे पुरस्कृत

बता दें कि, छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 2 लोगों के नाम का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमे पहला नाम जागेश्वर यादव का है जोकि जशपुर के एक आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।(Chhattishgarh Padmashree award 2024)

Padmashree award 2024 : छत्तीसगढ़ से इन कलाकारों को मिलेगा अवार्ड

जागेश्वर यादव

वहीं इस लिस्ट में राज्य से दूसरा नाम नारायणपुर के हेमचंद मांझी का है। जोकि अपनी चिकित्सीय विद्या का इस्तेमाल कर 50 सालों से आदिवासी और गरीब लोगों का निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। उन्हें कई बार नक्सलियों ने धमकी दी, बावजूद इसके वह निरंतर जनसेवा में अपना जीवन समर्पित करते आ रहे हैं।Padmashree award 2024 : छत्तीसगढ़ से इन कलाकारों को मिलेगा अवार्ड

देखें पूरी लिस्ट 

107153631-1.pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button