मनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज: दिशा पाटनी बनीं कटरीना कैफ की फैन

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार एक बार फिर अपने सबसे पसंदीदा कॉमेडी जोन में वापस लौट आए हैं। फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) का धमाकेदार और मजेदार ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। 4 मिनट से लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।

ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में दिशा पाटनी और कॉमेडी किंग जॉनी लीवर समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई, जिन्होंने फिल्म और अपने अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button