विदेश

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में जंगी अभ्यास करके किम ने अमेरिका और जापान के समक्ष अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए थे। इस बीच, उत्तर कोरिया ने एक बार फिर उकसावे वाला काम किया है। उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र तट की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे क्षेत्र में एक बार फिर तनाव फैल गया है।

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल
दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग के पास समुद्र की ओर कम दूरी की 10 संदिग्ध मिसाइलें दागी हैं। इसे लेकर हमारी सेना ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने आगे कहा कि वह अमेरिका एवं जापान के साथ सूचनाएं साझा कर रहे हैं।

जापान ने समुद्री सुरक्षा परामर्श जारी किया
जापान के रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी का हवाला देते हुए जापान के तटरक्षक बल ने समुद्री सुरक्षा परामर्श जारी किया। तटरक्षक बल ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संभावित बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। माना जा रहा कि संदिग्ध मिसाइल अबतक नीचे आ गई होंगी। इसलिए जहाजों से अनुरोध है कि अगर उन्हें कोई गिरी हुई वस्तु मिलती है तो वे सावधानी बरतें। जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button