मनोरंजन

कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ का नया गाना आउट, 18 सितंबर को रिलीज़ होगी फिल्म

मुंबई। कुणाल खेमू की आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है। गाने का हुक ऐसा है जो आसानी से दिमाग से निकलता नहीं और इसकी धुन पर आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे। अमेजन MGM स्टूडियोज और टिप्स म्यूजिक ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले इस मजेदार और रोमांटिक ट्रैक को रिलीज किया है, जिसमें शरारत और मस्ती का सही डोज देखने को मिलता है। अमित त्रिवेदी ने इस गाने को कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ जैसी कैची लाइन और इसकी एनर्जेटिक धुन गाने को तुरंत याद रहने वाला बना देती है।

गाने के बारे में बात करते हुए सिंगर और कंपोजर अमित त्रिवेदी ने कहा, “जैसे ही हमने ‘रातों में आना’ पर काम शुरू किया, इसमें एक बहुत प्लेफुल एनर्जी थी, जिसे हम बनाए रखना चाहते थे। कुमार के लिरिक्स में एक प्यारी सी शरारत है और ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ का हुक भी बहुत नेचुरल रिदम वाला है। हमने धुन को सिंपल और कैची रखा, ताकि गाना सुनते ही लोगों को कनेक्ट हो और वे इसे आसानी से गुनगुना सकें। VIBE की अपनी एक अलग एनर्जी है और मैं चाहता था कि यह गाना उस दुनिया में एक नया फ्लेवर जोड़े, लेकिन अपनी अलग पहचान भी बनाए रखे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button