Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

चारधाम यात्रा में नया कीर्तिमान : 25 दिनों में ही 12 लाख 60 हजार दर्शनार्थी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है. 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं. उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए. यात्रा की 19 अप्रैल को शुरुआत हुई थी और आज 13 मई तक 12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं. इनमें केदारनाथ में 5,23,582, बदरीनाथ में 3,24,081, गंगोत्री में 2,05,425 और श्री यमुनोत्री धाम में 2,07,390 तीर्थयात्री पहुंचे हैं. आज चारों धामों में 80 हजार 401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. श्री केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 32,423 तीर्थयात्री पहुंचे. जबकि श्री बदरीनाथ धाम में 21,260, श्री यमुनोत्री धाम में 13,403 और श्री गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मुश्किल भरी होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाए जाने से केदारनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है. बीते चार वर्षों (वर्ष 2022 से 2025 तक) के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं. इनमें 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 तीर्थयात्री पहुंचे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button