Google Analytics
एंटरटेनमेंट

नेहा कक्कड़ का 38वां जन्मदिन बेहद खास, पति रोहन प्रीत ने दिया खास तोहफा

बॉलीवुड की मशहूर और चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंग (Rohanpreet Singh) और पूरे परिवार ने मिलकर उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने उनके इस दिन को और भी यादगार बना दिया. नेहा ने अपने जन्मदिन के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस का दिल जीत लिया.

जन्मदिन के इस खास अवसर पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देखने को मिला. तस्वीरों में नेहा की मुस्कान और उनकी सादगी ने फैंस को काफी प्रभावित किया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button