छत्तीसगढ़राज्य

नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। वे निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने मई, 2014 से जून, 2026 तक कुल 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।

मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री (आम चुनाव में जीते हुए) बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वे मई, 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। इसके विपरीत, नेहरू ने अगस्त, 1947 से मई, 1964 तक कुल 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री पद पर सेवा की, लेकिन निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 4,398 दिन का रहा। वे 1952 में आम चुनाव जीतने के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री बने थे। इससे पहले उन्होंने अस्थायी सरकार (बिना चुनाव वाली) चलाई थी।

NDA की ओर से सम्मान कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें NDA शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मोदी इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

NDA की ओर से इस मौके पर बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। NDA की बैठक में सरकरा के भविष्य का रोडमैप पेश किया जाएगा और एजेंडा पर विचार-विमर्श होगा। इसमें प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं और अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने के प्रयास को सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के रोडमैप और पश्चिम एशिया में विकसित हो रही स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित NDA के सहयोगी दल भी भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button