छत्तीसगढ़राज्य

अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या करने वाली 24 घंटे के भीतर पकड़ी गयी

बिलासपुर। सूचक दुर्गा प्रसाद पटेल पिता स्व. पूरन लाल पटेल उम्र 56 साल निवासी ग्राम कौडिया के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर के कोला- बाड़ी में मृत अवस्था में पीठ के बल जमीन में पडा हुआ था जिस पर थाना सीपत में मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया कार्यवाही के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर सूचक एवं गवाहो का कथन लिया गया घटना स्थल का जिला मुख्यालय बिलासपुर की ‘सीन ऑफ क्राईम’ की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया जांच के दौरान पता चला कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास के साथ अवैध संबंध था और घटना दिनांक को भी वह मृतक के घर आई थी और इन दोनों का आपस में वाद विवाद हुआ था उक्त जानकारी मिलने पर संदेही उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बताई कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल से उसका विगत दो वर्ष से जान पहचान था दोनो एक दुसरे से प्रेम करते थे, दिनांक घटना को आरोपिया अपने स्कुटी क्रमांक सीजी 18 ए 2182 से मृतक चंद्रप्रकाश के घर गई था, मृतक चंद्रप्रकाश शराब पिया हुआ था वह चुलबुल दास को तुम इधर उधर घूमती रहती है कहकर गाली गलौच कर रहा था गाली गलौच करने से मना किया तो मृतक चंद्रप्रकाश पटेल एवं चुलबुल दास का विवाद बढ़ गया मृतक जब चुलबुल का गला दबाने लगा तो चुलबुल भी उसका गला दबा दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई तब वह उसकी बॉडी को उसके कोला बाडी में सुला कर भाग गई आरोपिया चुलबुल दास के द्वारा मृतक चंद्रप्रकाश पटेल की गला घोंटकर हत्या करना पाया गया। आरोपिया उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास पिता स्व चरण साद महंत उम्र 30 साल निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपिया- *उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास पिता स्व चरण साद महंत उम्र 30 साल निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button