
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।
गुरुवार को छत्तीसगढ़ के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। मौसम में बदलाव के साथ अब मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित रह सकती हैं। मानसून की विदाई के साथ तापमान में भी धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।


