Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

विधायक मूणत और महापौर चौबे ने 1 करोड़ से अधिक के नए विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक, 20 के क्षेत्र की रहवासी जनता को रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने 1 करोड़ रूपये से भी अधिक ने नए विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की अनुपम सौगात दी .
रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में शिक्षक कॉलोनी कोटा में 10 लाख रूपये में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सहित अन्य दो स्थानों पर 10 लाख रूपये और 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से दो अन्य नए सामुदायिक भवनों और एक स्थान पर 10 लाख की लागत से नए आँगनबाड़ी भवन का फीता काटकर लोकार्पण और वार्ड क्रमांक 20 के विभिन्न स्थानों में नई सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण और पाईप लाईन विस्तार कार्य सहित नए सामुदायिक भवन के विकास और निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 20 के क्षेत्र में शीघ्र मूर्त रूप लेंगे.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने नागरिकों से रामकृष्ण परमहंस वार्ड को स्वच्छ और सुन्दर वार्ड बनाने नाली में कचरा नहीं फेंकने का सामूहिक संकल्प लेकर सहभागी बनने की वार्ड 20 के रहवासी सभी नागरिकों से मंच से विनम्र अपील की.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने वार्ड 20 के युवा पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर की सक्रियता की सराहना की और कहा कि श्री अमन सिंह ठाकुर ने अपने पार्षद कार्यकाल में यहां वार्ड 20 में लगभग 3 करोड़ 20 लाख रूपये के विविध विकास कार्य प्रारम्भ करवा चुके हैँ, जो तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर हैँ. उन्होंने कहा कि वे वार्ड में लगातार तेजी से नए विकास कार्य मिलकर करवाएंगे.नागरिकों को यहाँ वार्ड को स्वच्छ रखने में सहभागिता दर्ज करवानी होंगी. पश्चिम विधायक ने चिंता व्यक्त की कि वार्ड 20 के एक प्रतिशत लोगों ने भी यहां अपने घरों में वर्षा जल का संचय करने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पिट नहीं बनवाया है, इससे यहां हर वर्ष बारिश में भारी मात्रा में वर्षा का अनमोल पानी नालियों में जाकर बर्बाद हो रहा है, इसे लेकर यहां के रहवासी चिंतन कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाएं. अगले वर्ष शीतला तालाब की सफाई करवाकर सौंदर्यीकरण नगर निगम रायपुर से महापौर श्रीमती मीनल चौबे के मार्गदर्शन में यहां के रहवासियों के साथ मिलकर हम करवाएंगे. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मंच से रायपुर पश्चिम विधायक निधि से सरस्वती शिशु मन्दिर रोहिणीपुरम में प्रार्थना शेड लगाने 25 लाख रूपये और सरस्वती शिशु मन्दिर कोटा में प्रार्थना शेड लगाने 10 लाख रूपये का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की, इस पर स्कूल के आचार्यो और विद्यार्थियों ने मंच पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को मंच पर सम्मानित किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि धरती माता को जल वापस लौटाने का कर्तव्य निर्वहन करने वार्ड 20 के सभी रहवासी सभी नागरिक अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य लगवाएँ, ताकि भावी पीढ़ी को जलाभाव का सामना ना करना पड़े .इसके साथ ही यहां इससे जलाभाव की समस्या का स्थायी निदान हो जायेगा.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि नगर निगम रायपुर द्वारा वार्ड क्रमांक 20 के शीतला तालाब की सफाई करवाने शीघ्र आवश्यक पहल और कार्यवाही करवाई जाएगी. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि वार्ड 20 के रहवासी वास्तव में सौभाग्यशाली हैँ कि उनका क्षेत्र रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत हैँ, जो विकास की मूरत के नाम से क्षेत्र में सुविख्यात जनप्रतिनिधि हैँ. महापौर ने रायपुर पश्चिम विधायक को रायपुर नगर निगम के वार्डो का विकास करवाने पर्याप्त धनराशि दिलवाने हेतु रायपुर नगर निगम की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया..महापौर मीनल चौबे ने वार्ड 20 के पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर की वार्ड क्षेत्र को विकसित करने के कार्य में लगातार सक्रियता और जागरूकता को सराहा.
कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने डी डी नगर वार्ड के बंजारी नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में गृह प्रवेश करने वाली महिलाओं को तुलसी का पौधा देकर मंच पर सम्मानित किया. प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मकान निर्माण करने हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र दिया. वहीं एनयूएलएम अंतर्गत महिला समूह को स्वीकृत 3 लाख रूपये राशि का ऋण प्रदत्त किया गया. रामकृष्ण परमहंस वार्ड के पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर ने रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे को मंच से रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के क्षेत्र में 1 करोड़ रूपये से भी अधिक की स्वीकृत लागत से नए विविध विकास कार्यों का वार्ड 20 के विभिन्न स्थानों में लोकार्पण और भूमिपूजन करने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button