मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर बंपर आगाज़, सुबह 9 बजे के शो हाउसफुल

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ आज 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइज़ी ने बड़े पर्दे पर आते ही थिएटर्स में तहलका मचा दिया है।
हॉलीवुड फिल्मों जैसा दिखा क्रेज
फिल्म के रिलीज़ होते ही सुबह के शोज़ (First Day First Show) में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के शुरुआती रिस्पॉन्स पर हैरानी जताते हुए लिखा: “मिर्ज़ापुर: द मूवी के सुबह 9 बजे के शो को लगभग हाउसफुल देखना शानदार है! वो भी एक ऐसे प्रीमियम मल्टीप्लेक्स में, जहाँ आमतौर पर इतनी भीड़ सिर्फ हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में ही देखने को मिलती है।”
मजबूत एडवांस बुकिंग का दिखा असर
फिल्म को लेकर बने जबरदस्त बज़ और मजबूत एडवांस बुकिंग का सीधा असर सिनेमाघरों के टिकट खिड़की पर साफ नजर आ रहा है। ओटीटी पर इतिहास रचने के बाद अब दर्शक बड़े पर्दे पर ‘मिर्ज़ापुर’ के अपने पसंदीदा किरदारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं।
दिग्गज निर्माताओं का बड़ा दांव
निर्देशन: गुरमीत सिंह
कहानी एवं लेखन: पुनीत कृष्णा
निर्माता: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट)
सह-निर्माता: कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी
ओटीटी से बड़े पर्दे तक का यह सफर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिस तरह की शुरुआत फिल्म को शुक्रवार की सुबह मिली है, उससे इसके पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई जा रही है।


