Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

अग्निशमन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली की 450 इमारतों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

दिल्ली में हाल के दिनों में आग की घटनाओं के बाद फायर सेफ्टी ( fire safety) को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। खासकर उन इमारतों पर नजर बढ़ाई गई है जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, जैसे अस्पताल, होटल, नर्सिंग होम और रेस्टोरेंट। इसी क्रम में दिल्ली फायर विभाग (Delhi Fire Service) ने राजधानी की करीब 450 कमर्शियल बिल्डिंगों को असुरक्षित चिह्नित किया है। विभाग के अनुसार इन इमारतों में या तो अनिवार्य फायर एनओसी (No Objection Certificate) मौजूद नहीं है, या फिर निर्माण के दौरान तय सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि इन भवनों में फायर सेफ्टी सिस्टम की कमी गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे का खतरा बढ़ सकता है। विभाग अब ऐसे सभी भवनों की विस्तृत जांच कर रहा है और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button