छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों में हल्की मध्यम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button