Google Analytics
एंटरटेनमेंट

नव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी, कॉमेडियन के घर आई ‘नन्ही परी

मुंबई: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और रियलिटी शो स्टार मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की है, जिसके बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इंस्टाग्राम पर साझा की खुशियाँ

मुनव्वर फारूकी ने 1 मई की रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अस्पताल की कुछ बेहद भावुक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा— “घर बरकत आई… ब्लेस्ड, अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button