
रायपुर । कचना रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के चलते 22 मई को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खम्हारडीह और कचना मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के दौरान दोनों ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, अनुपम नगर से खम्हारडीह होते हुए कचना जाने वाले वाहन श्रीराम नगर ओवरब्रिज, अशोक रतन, बीएसएनएल कार्यालय और कचना रेलवे फाटक मार्ग से आवागमन करेंगे। वहीं कचना से खम्हारडीह की ओर आने वाले वाहन कचना रेलवे फाटक से पहले दाहिने मुड़कर बीएसएनएल कार्यालय, अशोक रतन और श्रीराम नगर ओवरब्रिज होते हुए अनुपम नगर चौक पहुंच सकेंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनुपम नगर चौक से अशोक रतन मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। जरूरी कार्य न होने पर इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और आवश्यकता होने पर समय से पहले यात्रा करें।


