छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना

भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को आगे बढ़ाया। यह यात्रा भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत तथा नौसैनिक प्रशिक्षुओं में पेशेवर नाविक कौशल, दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान पेशेवर संवाद और खेलकूद संबंधी गतिविधियों ने सौहार्द को बढ़ावा दिया तथा भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत किया, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों को भी बल मिला।

लोकायन-2026 के दसवें महीने में प्रवेश करने के साथ, आईएनएस सुदर्शिनी की यात्रा भारतीय नौसेना की अन्वेषण भावना, पेशेवर उत्कृष्टता और समुद्री कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती है। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों से गुजरते हुए यह पोत भारत के राजदूत के रूप में सद्भावना और समुद्री साझेदारियों को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही, यह वसुधैव कुटुम्बकम् के सभ्यतागत लोकाचार को आगे बढ़ाते हुए महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रिजंस) के विज़न को साकार करने में योगदान दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button