Breaking Newsस्वास्थ्य

इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) की रोकथाम और निगरानी को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

सरकारी और निजी अस्पतालों को IHIP पोर्टल पर अनिवार्य एंट्री के निर्देश
सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को आईएचआईपी पोर्टल पर ILI और SARI से संबंधित मामलों की अनिवार्य प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समुदाय स्तर पर लक्षणों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण और मास्क अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग ने इली और सारी के मामलों के इलाज और प्रबंधन हेतु स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही, सभी अस्पतालों में रेस्पिरेटरी एटीकेट्स का पालन सुनिश्चित करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित
डॉ. शुक्ला ने सभी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, PPE किट और मास्क की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा न आए।

संभावित गंभीर मामलों की होगी कोविड जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग
जिन मरीजों पर लक्षणात्मक उपचार असरदार नहीं होता या जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं, उन्हें कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि आवश्यक हुआ, तो उनके सैंपल एम्स रायपुर में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button