छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में भव्य गणेश विसर्जन झांकी, 60+ झांकियों का कारवां निकला

शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई झांकियों की चमक और उनकी भव्यता देखने लायक है। इस वर्ष विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा कुल 60 से अधिक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में धार्मिक कथाओं, पौराणिक प्रसंगों, सामाजिक संदेशों और अत्याधुनिक कलाकृतियों का अदभुत समन्वय देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

इस भव्य आयोजन को देखने के लिए न केवल स्थानीय नागरिक, बल्कि आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे हैं। इस वर्ष विसर्जन झांकी में आकर्षक और विशाल झांकियां शामिल की गई हैं, जिन्हें विशेष नंबर भी दिए जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग अपने परिवारों के साथ सड़कों पर उमड़ पड़े हैं, जिससे पूरा मार्ग किसी मेले जैसा नजर आ रहा है।

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाली इन झांकियों का रूट शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकाली तालाब रोड से पुरानी बस्ती, लाखेनगर और सुंदरनगर होते हुए रायपुरा महादेवघाट तक तय किया गया है। झांकियों के साथ उमड़ने वाले अपार जनसमूह और रूट की लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से 6 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button