Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

सरकारी योजनाओं को नियम निर्देशो के अनुसार आमजनों तक पहुंचाना ही सुशासन : ठाकुर राम सिंह

रायपुर। सुशासन सप्ताह के अवसर पर आज रायपुर जिले में सुशासन कार्यशाला का आयोजन हुआ। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्षा में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ठाकुरराम सिंह ने इस कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन के वास्तविक पहलूओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासकीय कामकाज निर्धारित नियमों और कानूनों के हिसाब से ही चलते है, परंतु इन नियमों कानूनों का पालन करते हुए शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को लाभंवित करना ही सच्चे अर्थो में सुशासन है। उन्होंने कहा कि हर लोकसेवक को अपने सेवा काल में शासन नहीं बल्कि सुशासन के लिए काम करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुचायी जा सकें,लोग उनका पूरा लाभ ले और अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को टाइम मैनेजमेंट के साथ साथ डेªस कोड का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आने वाले आम लोगों पर प्रभाव पडता है। गुड गर्वनेंस तभी हो सकता है जब आप इसको महसूस करेंगें और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाएगें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक से संबंधित कार्य को महत्वता देनी चाहिए। श्री ठाकुर राम सिंह ने रायपुर जिले में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों जनदर्शन प्रणाली, बीपीओ सेंटर, जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर आदि का भी अवलोकन किया और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।
उन्होनें कहा कि सुशासन से हमारा तात्पर्य है एक ऐसी व्यवस्था जो न्यायापूर्ण, पारदर्शी और जवाबदेह हो। हमें सुशासन को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। सुशासन किसी भी देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांव की ओर थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज कार्यशाला का आयोजन कलेक्टोरट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों से अपने प्रशासनिक कार्यकाल का लंबा अनुभव साझा किया। अधिकारियों को उपयोगी टिप्स भी दिए। कार्यशाला में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर ने ठाकुर रामसिंह की प्रशासनिक कुशलता के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक बारीकियां सीखी। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों के साथ ब्रेकॅास्ट के बारे में जानकारी दी। पटवारियों के द्वारा स्कूलों आय जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने में भी जानकारी दी। नालदा, तक्षशिला लाइब्रेरी, कलाकेंद्र व कॉल सेंटर के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा संयुक्त विभागों द्वारा संचालित प्रहरी अभियान के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में विभागों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रस्तुति भी दी गई। एसएसपी श्री लालउमेद सिंह ने अपराध पर नियत्रंण करने के लिए जल्द स्थापना की जानकारी दी। जो कि कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होने वाले कॉल सेंटर में ही संचालित होगा। नगर निगम कमिशनर ने आईटी सेक्टर में रोजगार को बढावा देने के विषय में किए जा रहे कार्य के बारे में बताया। सीईओ जिला पंचायत ने जिला पंचायत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य फ्लैगशीप योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कालीबाडी स्थित कॉलसेंटर के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने राजस्व मामलों के निराकरण की जानकारी दी। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं में प्रगति से अवगत कराया। कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
कॉलसेंटर और बीपीओ लिया जायजा-
सेवानिवृत्त आईएस श्री ठाकुरराम सिंह को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष और कॉल सेंटर का जायजा लिया। जहां कलेक्टर ने कॉल सेंटर और जनदर्शन कक्ष की कार्यर्शली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं इसके कलेक्टोरेट परिसर से लगे मल्टीपर्किंग में स्थित बीपीओ का भी गए। जहां सेवानिवृत आईएएस ने वहां पर मौजूद लोगों से विस्तृत जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button