Breaking News

सोना 230 रुपये उछला, चांदी 700 रुपये मजबूत हुई

सोना 230 रुपये उछला, चांदी 700 रुपये मजबूत हुई

 

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 230 रुपये की तेजी के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में सोना 72,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

इस दौरान चांदी भी 700 रुपए उछलकर 84,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 230 रुपये की तेजी के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 11 डॉलर की तेजी के साथ 2,312 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी के भाव भी तेजी के साथ 27.05 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में चांदी 26.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button