छत्तीसगढ़राज्य

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, घर के अंदर परिवार के मुखिया साजिद अली का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे के फर्श पर पड़े थे। मृतकों में दो नाबालिग बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रायपुर पश्चिम के एडीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button