Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

दंतैल हाथी के हमले से बड़मार में किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा. जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़मार गांव में हाथी के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल ने खेत से काम कर लौट रहे किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना बड़मार गांव से करीब 2 किलोमीटर अंदर जंगल के समीप घटी। गांव निवासी 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया अपने खेत में काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक निकले एक दंतैल हाथी से उनका सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले से जगेश्वर को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला और हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button