Google Analytics
विदेश

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर जश्न के बीच धमाका, क्रांस-मोंटाना में बार ब्लास्ट से मातम

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब मशहूर पर्यटन शहर क्रांस-मोंटाना में एक बार के अंदर जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। इस भयावह हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्विस पुलिस ने घटना की पुष्टि की है, हालांकि अब तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button