Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

उपभोक्ताओं के महंगी हुई बिजली, जानिए कितने लगेगा अतिरिक्त शुल्क

रायपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का सामना करना पड़ रहा है। अक्टूबर में बिजली की कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिससे बीते चार महीनों में कुल वृद्धि 17 फीसदी हो चुकी है। जून में शुरू हुए इस सिलसिले ने बिजली की लागत में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

कैसे बढ़ रही है बिजली की कीमत?
जून में नए टैरिफ जारी होने के बाद शुरुआती राहत मिली थी, लेकिन जुलाई से लगातार बिजली महंगी हो रही है। ऊर्जा प्रभार, जो जून में मात्र 0.69 फीसदी था, अक्टूबर तक 17.31 फीसदी पर पहुंच गया। इसका सीधा असर नवंबर के बिल में दिखाई देगा, जिसमें अक्टूबर की खपत के आधार पर अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा।

100 यूनिट तक की खपत पर: 3.90 रुपए प्रति यूनिट के मौजूदा टैरिफ पर 17.31 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

    400 यूनिट तक की खपत पर: “बिजली बिल हॉफ योजना” के तहत बिल आधा होगा, लेकिन अतिरिक्त शुल्क लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button