छत्तीसगढ़राज्य

डीएमके ने किया केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन

नई दिल्ली। डीएमके ने शनिवार को केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का औपचारिक रूप से समर्थन किया। पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन ने इस संशोधित प्रस्ताव को तमिलनाडु के लिए एक बड़ी जीत बताया है।

RO. No. - 14175/47

30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र से पहले चेन्नई में स्टालिन की अध्यक्षता में डीएमके सांसदों की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। पार्टी ने कहा है कि वह संशोधित विधेयक का समर्थन करेगी, लेकिन साथ ही लोकसभा सीटों में तमिलनाडु के हिस्से की रक्षा करने के अपने रुख पर भी कायम रहेगी। डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने को तमिलनाडु के 3 साल के संघर्ष की एक बड़ी जीत बताया है।

स्टालिन इस बात पर जोर दिया कि यह व्यावहारिक तरीका यह सुनिश्चित करेगा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटों की संख्या बढ़े, साथ ही संसदीय प्रतिनिधित्व का सटीक प्रतिशत भी बना रहे। इस तरह, अगले 25 वर्षों के लिए राज्य के राजनीतिक हितों की रक्षा हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button