विदेश

ताइवान के इर्द-गिर्द नजर आए चीन के सैन्य विमान और जहाज

ताइवान के इर्द-गिर्द नजर आए चीन के सैन्य विमान और जहाज

चीन और ताइवान के बीच काफी लंबे समय से तनाव चल रहा है। चीन ताइवान पर अपने अपने संप्रभुता का दावा करता है। बता दें कि ताइवान ने अक्सर चीन की सैन्य गतिविधियों और बलपूर्वक ताइवान को मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ने की उसकी महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंता जता चुका है। एमएनडी ने पिछले कुछ वर्षों से चीनी सैन्य गतिविधियों पर दैनिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार उन चीनी विमानों, ड्रोन और गुब्बारों की पहचान की है जो ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार करके ताइवान की ओर आते पाए गए हैं।

इसी बीच रविवार सुबह ताइवान रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने सात सैन्य विमान और सात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) जहाजों का पता लगाया। एमएनडी ने कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों (आरओसीआर्म्डफोर्सेज) ने निगरानी की और तुरंत इसका जवाब दिया।

ताइवान रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज सुबह 6 बजे ताइवान के आसपास सक्रिय 7 PLA विमान और 7 PLAN जहाजों का पता लगाया गया था। शनिवार को ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने ताइवान के पास चीनी सैन्य विमानों और जहाजों की एक महत्वपूर्ण उपस्थिति का पता लगाने की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button