छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ में वन विभाग से जुड़ा बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) अरुण कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में 27 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किया है।

RO. No. - 14175/47

जारी आदेश के मुताबिक, अरुण कुमार पाण्डेय वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

शासन ने यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ जैव विविधता नियम, 2015 के नियम 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की है। आदेश के अनुसार, बोर्ड में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक या आगामी आदेश जारी होने तक अरुण कुमार पाण्डेय इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस प्रशासनिक फैसले के बाद अब जैव विविधता बोर्ड के कामकाज की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button