छत्तीसगढ़राज्य

देर रात को आग की चपेट में आए हार्डवेयर और ऑक्टोपस बार, मची अफरा-तफरी

राजधानी रायपुर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही स्थित ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र में देर रात हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। देर रात तक आग पर काबू पाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button