मनोरंजन

‘अर्जुन रेड्डी’ के बाद और गहरा हुआ रिश्ता, संदीप संग बॉन्ड पर विजय ने की बात

मुंबई। ‘अर्जुन रेड्डी’ विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे खास और अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उनके करियर का रुख ही बदल दिया और देखते ही देखते एक कल्चरल फेनोमेनन बन गई। फिल्म की सफलता से ज्यादा, इसने विजय और संदीप रेड्डी वांगा को एक साथ लाया और दोनों के बीच ऐसा रिश्ता बना, जो सिनेमा की दुनिया से कहीं आगे तक चला गया। सालों बाद भी इस फिल्म से जुड़ी यादें विजय के लिए बेहद खास हैं।

हाल ही में एक इवेंट में विजय देवरकोंडा ने संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपने रिश्ते और ‘अर्जुन रेड्डी’ बनाते समय साथ बिताए सफर के बारे में बात की। फिल्म बनाने के दौरान किन हालातों से दोनों गुजरे और एक-दूसरे पर कितना भरोसा था, इसे याद करते हुए विजय ने बताया कि उनका रिश्ता सिर्फ एक एक्टर और डायरेक्टर के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उससे कहीं ज्यादा गहरा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button